ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में सर्पदंश का खतरा: युवक को काले सांप ने तीन बार डसा, क्षेत्र में 'सर्प मित्र' की मांग तेज
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में गर्मी बढ़ते ही जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। ताजा मामला एक युवक के सर्पदंश का है, जिसे रात में सोते समय काले सांप ने तीन बार डस लिया। गनीमत रही कि समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। ढीमरखेड़ा तहसील के एक गांव में 36 वर्षीय अरविंद पटेल अपने बच्चे के साथ घर में सो रहे थे।