मझोली: बचैया तिराहा में गाड़ी की डिक्की से ₹49000 की चोरी, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझौली के बचैया तिराहा में एक गाड़ी की डिक्की से 49 हजार रुपये की चोरी का वीडियो सोशल मीडिया में शनिवार सुबह लगभग 11:00 से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह से दो चोर मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दे रहे हैं बताया जाता है कि गणेश साहू बैंक से रुपए निकाल कर कोई काम करने लगे थे जिसके बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।