नीमडीह: पितकी बायपास सर्विस रोड जर्जर होने से रोज़ हो रहे ट्रक ब्रेकडाउन
नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी से रावताड़ा तक एनएच-32 बायपास सड़क की स्थिति इन दिनों काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की खराब स्थिति का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जर्जर सड़क का सबसे अधिक असर मालवाहक व