प्रतापगढ़: पुलिस ने दुष्कर्म, गाली-गलौज समेत अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेजा
कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म, गाली गलौज समेत अन्य मामलों वांछित अभियुक्त को प्रातपगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया की अभियुक्त को मंगलवार शाम 5 बजे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सरफराज पुत्र स्व0 सलीम निवासी धर्मापुर कोहनी थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ ।