थरथरी: थरथरी बाजार में सड़क पर दो फीट नाले का पानी, आवागमन प्रभावित
थरथरी बाजार से लक्खाचक होते हुए परवलपुर जाने वाली आरडब्ल्यूडी सड़क पर नाले का करीब दो फीट पानी बह रहा है। पानी के लगातार बहाव से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे बड़ी छरियारी पंचायत सहित परवलपुर प्रखंड के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बाइक, साइकिल, टेंपो, टोटो और चारपहिया वाहन चालकों को पानी और गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इससे कभी