कोतमा: डीआरएम ने कोतमा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश दिए
Kotma, Anuppur | Feb 5, 2026 गुरुवार को 3 बजे डीआरएम राकेश रंजन ने कोतमा रेलवे स्टेशन एवं कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी एवं कचरे के ढेर देखते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की जमकर फटकार लगाते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए गए। डीआरएम कोतमा रेलवे स्टेशन पर 40 मिनिट ठहरे रहे जहां प्लेट फॉर्म 3 में उतरकर पैदल निरीक्षण किया।