प्रयागराज: संगम तट पर तेज़ी से बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर, संगम जाने वाले मार्ग पर पानी भरने से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
प्रयागराज में मौजूदा समय में बारिश नहीं हो रही है,जबकि पहाड़ों तथा अन्य प्रदेशों में हो रही बारिश के चलते प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, बीते कई दिनों से गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है,आज रविवार को संगम तट की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी पहुंच चुका है,ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।