प्रयागराज: बदरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बोरे में भरा मिला अज्ञात महिला का शव,मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना झूंसी अंतर्गत बदरा गांव में अज्ञात महिला का शव बोरे में भरा हुआ पाया गया,घटना की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई,पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है,पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया है,तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, हालांकि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है,महिला के शव पर ज्वलनशील पदार्थ भी फेंका गया है।