प्रयागराज: गंगा- यमुना के बढ़ते जलस्तर के चलते महाकुंभ 2025 के तहत कराए जा रहे हैं विभिन्न काम हुए प्रभावित
संगम नगरी प्रयागराज में आगामी 2025 महाकुंभ की तैयारी जोरों पर की जा रही है,विभिन्न स्थानों पर कई निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं,जिसके तहत संगम तट के आसपास कई पक्के घाट तथा अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं,जबकि प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में महाकुंभ 2025 के तहत कराए जा रहे विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं।