प्रयागराज: तेज बारिश के दौरान निरंजन डॉट पुल में भरा घुटने तक पानी,लोगों की गाड़ियां हो रही खराब सड़क पर लगा जाम
प्रयागराज में आज रविवार को कई स्थानों पर तेज बारिश हुई, ऐसे में जॉनसन गंज स्थित निरंजन डॉट पल में घुटने तक पानी भर गया,पानी भर जाने से जहां नगर निगम के सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है,तो वही पानी में लोगों की गाड़ियां भी खराब हो रही है,जबकि पानी भर जाने की वजह से सिविल लाइंस तथा चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर भीषण जाम लग गया,जिससे लोगों को परेशानी हुई है।