प्रयागराज: प्रयागराज के छात्र ने की सफेद कोबरा की रायबरेली में खोज, प्रयागराज के लिए बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश में सफेद कोबरा की नई प्रजाति मिली है,जिसका रंग सफेद तथा आंखें लाल है।इसकी खोज भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद के पारिस्थितिक पुनर्स्थापना केंद्र प्रयागराज के शोध छात्र राहुल निषाद ने की है।राहुल निषाद ने हाल ही में रायबरेली में वन क्षेत्र के जगतपुर में इसे तलाशा है।सांप की प्रजाति एलबिनो एक्सपेक्टेक्लेड की खोज प्रयागराज के लिए उपलब्धि है।