पंडारक: अवैध देसी कट्टा दिखाते वायरल फोटो के आधार पर पंडारक पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Pandarak, Patna | May 19, 2026 पंडारक के भदौर थाना क्षेत्र में एक युवक को सोशल मीडिया पर हथियार दिखाते फोटो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी साझा करते हुए लगभग 3 बजे भदौर थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध कट्टा दिखाते हुए एक फोटो वायरल किया गया था। फोटो की पहचान करते हुए बेनुआ बसार गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।