नाथद्वारा में निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर, शोध आधारित उपचार का मिलेगा लाभ
.
#Nathdwaranews #Herbalhealthcamp #Jaivardhannews
राजसमदं के नाथद्वारा में शशिप्रभा-रघुनाथदास पारिख की पुण्य स्मृति में 14 अक्टूबर को निःशुल्क शोध आधारित आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर गांधी रोड स्थित आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार का लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर में शोध आधारित आयुर्वेदिक चिकित्सा के जरिए स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्र के लोगों के लिए यह निःशुल्क शिविर आयुर्वेदिक चिकित्सा संबंधी जानकारी प्राप्त करने और स्वास्थ्य लाभ लेने का अवसर होगा।