पिपलांत्री की ऐसी तस्वीर देख भावुक हुईं छात्राएं, बोलीं- वापस जाने का मन नहीं! #piplantri
राजसमंद जिले के पिपलांत्री गांव का अनूठा मॉडल देखने पहुंचीं आमेट की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं यहां की खूबसूरती और बेटियों के सम्मान से बेहद प्रभावित नजर आईं। छात्राओं ने कहा कि पिपलांत्री इतनी खूबसूरत जगह है कि यहां से जाने का मन ही नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि यहां वे खुद को बेहद सुरक्षित महसूस कर रही हैं और बेटियों को जो सम्मान मिल रहा है, वह बहुत प्रेरणादायक है।
वहीं, विद्यालय की प्रिंसिपल ने भी पिपलांत्री के मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने स्कूल के हॉस्टल को भी ‘मिनी पिपलांत्री’ बनाने की कोशिश करेंगी।
आपको बता दें कि राजसमंद जिले का पिपलांत्री गांव पर्यावरण संरक्षण और बेटी के सम्मान को लेकर देशभर में पहचान बना चुका है। यहां बेटी के जन्म पर पौधे लगाने की परंपरा ने गांव को एक अलग पहचान दिलाई है। यह मॉडल बताता है कि पर्यावरण संरक्षण, बेटियों के सम्मान और सामुदायिक भागीदारी से गांवों की तस्वीर बदली जा सकती है।
PiplantriVillage
PiplantriVillageStory
Piplantri
RajsamandPiplantri
PiplantriSarpanch
GramPanchayatPiplantri
PiplantriVIllageModel
Rajsamandnews
Jaivardhannews