भिवानी: भिवानी नागरिक अस्पताल में एक्स-रे करवाने आए मरीज की तबीयत बिगड़ने से मौत
गांव देवराला निवासी सचिन ने बताया कि वे दो भाई है। उसके पिता 53 वर्षीय कुलदीप को सांस से संबंधित बीमारी थी, जिसके उपचार के लिए वे जिला नागरिक अस्पताल में आए थे। चिकित्सक ने उन्हें एक्स-रे करवाने का परामर्श दिया था। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार वे एक्स-रे करवाने के लिए कक्ष के बाहर पहुंच गए। जहां करीब एक घंटे वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे