भिवानी: भिवानी के गांवों में ग्राम स्वराज किसान मोर्चा की 'मतदाता की भी सुनो' बैलगाड़ी का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
मतदाताओं को अपने हक व अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम स्वराज किसान मोर्चा द्वारा गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट के सहयोग से मतदाता की भी सुनो बैलगाड़ी रथ यात्रा निकाली जा रही है। जो कि वीरवार को गांव भारीवास, पटौदी कलां, पटौदी खुर्द, थिलौड़, खरखड़ी, झांवरी, तोशाम पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने बैलगाड़ी रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।