भिवानी: बवानी खेड़ा में सबमर्सिबल की मोटर निकालते समय पैर फिसलने से युवक मिट्टी में दबा
जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बलियाली में एक व्यक्ति घर में बनी कुई से सबमर्सिबल की मोटर निकाल रहा था। उसी समय कच्ची बालू रेत में धस गया और युवक कुंई में फंस गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सुई के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया।