भिवानी: थाना सिवानी पुलिस ने अनाज मंडी सिवानी में व्यापारी से रुपए लूटने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिवानी के सहायक उप निरीक्षक संदीप ने व्यापारी से पिस्तौल पॉइंट पर रुपए लूटने के मामले में एक आरोपी को सिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमित उर्फ भोला पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर- 11 सिवानी के रूप में हुई है।