हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव के तहत मतदान दलों के सामग्री वितरण स्थलों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों के तहत मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण, सामग्री वितरण, रवानगी और सामग्री संग्रहण के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं।