समाहरणालय पूर्णिया ,
जनसंपर्क कार्यालय ,
प्रेस विज्ञप्ति:-1740,
दिनांक 29/10/2026,
============≠=====
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का शुभारंभ गुरुवार को प्रेक्षागृह -सह- आर्ट गैलरी पूर्णिया में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, पूर्णिया के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में जिले के युवाओं ने कला, संस्कृति, साहित्य एवं हस्तशिल्प के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री राजीव कुमार उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता मुकुल कुमार (राजस्व),अपर समाहर्ता , विभागीय जांच विनय कुमार साह, अपर समाहर्ता सुजय कुमार सिंह आपदा प्रबंधन एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल द्वारा संयुक्त रूप से, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
पूर्णिया युवा उत्सव के अंतर्गत समूह लोक गायन, समूह लोक नृत्य, कविता लेखन, चित्रकला एवं हस्तशिल्प सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं में पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों के साथ-साथ पूर्णिया के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा बिहार लोक सांस्कृतिक मंच के कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन में युवाओं की व्यापक सहभागिता ने जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी:-
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह लोक गायन में 22 टीमों तथा समूह लोक नृत्य में 25 टीमों ने भाग लिया।
कविता लेखन प्रतियोगिता में 28 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का परिचय दिया।
हस्तशिल्प प्रतियोगिता में 10 बच्चों ने भाग लेकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समूह लोक गायन एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतियों में बिहार की लोक संस्कृति , पारंपरिक गीतों और नृत्य शैलियों की झलक देखने को मिली।
वहीं कविता लेखन में प्रतिभागियों ने अपने विचारों एवं भावनाओं को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता को उकेरा, जबकि हस्तशिल्प प्रतियोगिता में उनकी कलात्मक दक्षता एवं सृजनशीलता देखने को मिली।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 30, 2026