समाहरणालय पूर्णिया ,
जनसम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1739,
दिनांक:-29/10/2026,
==================
पूर्णिया में "Startup-Bank Connect: Enabling Access to Finance for Startups" विषय पर कार्यशाला आयोजित:-
विद्या बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), मरंगा में स्टार्टअप सेल एवं जिला उद्योग केन्द्र द्वारा हुआ आयोजन:-
युवाओं को उद्यमिता अपनाने एवं अपने विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने हेतु किया गया प्रेरित:-
350 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं भावी उद्यमियों ने ली हिस्सा:-
उद्योग निदेशक, बिहार, पटना के निदेश एवं जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के मार्गदर्शन में दिनांक 29.10.2026 को बिहार स्टार्टअप से संबंधित निर्धारित मासिक कार्यक्रम के तहत "Startup-Bank Connect: Enabling Access to Finance for Startups" विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विद्या बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), बियाडा, मरंगा, पूर्णिया स्थित स्टार्टअप सेल, पूर्णिया एवं जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उद्यमिता विकास एवं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा:-
स्वागत एवं प्रेरणादायी संबोधन: कार्यशाला में VVIT, पूर्णिया के चेयरमैन ने उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, उद्यमियों, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया तथा युवाओं को उद्यमिता अपनाने और अपने विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने के लिए प्रेरित किया।
स्टार्टअप सेल की उपलब्धियाँ: पूर्णिया स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इनचार्ज (Faculty Incharge) एवं पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्टार्टअप सेल की उपलब्धियों के साथ-साथ बिहार स्टार्टअप योजना में आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रदान की जाने वाली सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
विभागीय योजनाएँ:- जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के महाप्रबंधक ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित बिहार स्टार्टअप नीति 2022, बियाडा मरंगा स्थित B-HUB, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), स्टार्टअप इंडिया तथा DPIIT मान्यता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को साझा किया।
उन्होंने विभिन्न चरणों में मिलने वाली संस्थागत वित्तीय सहायता पर भी प्रकाश डाला तथा आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 30, 2026