कोंडागांव: किशोर कुमार की जयंती पर बंधा गार्डन कोंडागांव में सजी सुरों की महफिल, कलाकारों ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि
बस्तर संस्कृति कला परिषद के कलाकारों ने मंगलवार की शाम भारत के सुरों के बेताज बादशाह एवं हरफनमौला गायक किशोर कुमार की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कोंडागांव के बंधा गार्डन में संगीत प्रेमियों ने उनके लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कलाकार और संगीत प्रेमी शामिल हुए।