ढीमरखेड़ा: ग्राम पंचायत सनकुई में सीसी रोड में भ्रष्टाचार, 8 इंच की जगह 5 इंच की ढलाई हुई
कटनी जिले के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामला जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनकुई का है। ग्राम पंचायत सनकुई में बन रही सीसी रोड पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।