बटियागढ़: खेतो में खड़ी मक्का की फसल जंगली सुअर कर रहे बर्बाद,बटियागढ़ ब्लाक के किसान परेशान
बटियागढ़ ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों जंगली जानवरों किसानों की समस्याओं का कारण बने हुए हैं, पौड़ी ,खेजरा ,घनश्याम पिपरिया ,खेरी रामदास ,नीमी अजब धाम फतेहपुर सहित दर्जनों गांवों में जंगली सूअरों के झुंड खेतों में खड़ी मक्का की फसल बर्बाद कर रहे हैं,सुअरों के झुंड खेत मे फसलों को नुकसान पहुंच रहे जिससे किसानों पर आर्थिक संकट हो सकता है।