शिवरीनारायण पुलिस ने शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले आरोपी विजय यादव को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरौद में एक व्यक्ति शराब पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है. मौके पर पुलिस ने दबिश दी और शराब पीने वाले मौके से भाग गए।