चास: पिंड्राजोड़ा थाना के 28 पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया निलंबित
Chas, Bokaro | Apr 12, 2026 बोकारो के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय पुष्पा महतो के अपहरण और हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नई SIT टीम ने महज एक दिन में केस का उद्भेदन करते हुए आरोपी दिनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर शव का कंकाल, कपड़े और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। जांच में पुलिस की गंभीर लापरवाही और आरोपी को बचाने की कोशिश सामने आई