किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में मद्य निषेध एवं नार्को कोऑर्डिनेशन (NCORD) से संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मद्य निषेध एवं मादक पदार्थों की रोकथाम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए।
किशनगंज बॉर्डर क्षेत्रों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के ऊपर नियंत्रण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधीक्षक मद्य निषेध किशनगंज को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्रों के सभी पंचायत को चिन्हित कर नशा मुक्ति से संबंधित सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए,उन क्षेत्रों में सामाजिक सुधार/ सामाजिक सहभागिता हेतु अभियान चलाया जाए , खेलकूद को बढ़ावा दिया जाए ताकि नशा प्रभावित लोगों को सामाजिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया जा सके ।
इस अवसर पर अधीक्षक मद्य निषेध , सिविल सर्जन ,राज्य कर संयुक्त आयुक्त, कस्टम अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीएसएफ कमांडेंट ,जिला कृषि पदाधिकारी ,औषधि निरीक्षक आदि उपस्थित थे ।
#viralpost #viralreelschallenge #venezuela #viralreels #newyork #2026Goals