टेढ़ागाछ प्रखंड में बीमार वृद्धा महिला को कुर्सी पर बैठाकर कीचड़ भरे सड़क से अस्पताल पहुंचाया, तस्वीर विकास की पोल खोल दी,
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित कास्त खर्रा गांव में बदहाल सड़क व्यवस्था ने एक बार फिर सरकार की विकास दावों की पोल खोल दी। प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद कच्ची सड़क जलमग्न और कीचड़ में तब्दील हो गई, जिसके कारण आज दिनांक 17-07-2026 को बीमार वृद्धा महिला अलेतून निशा को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया। गांव तक कोई वाहन नहीं पहुंच सका, जिसके कारण कुछ ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए वृद्धा को कुर्सी पर बैठाकर बांस के बल्लों के सहारे कीचड़ भरे रास्ते से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां से टेंपो के माध्यम से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टेढ़ागाछ ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क और नाला निर्माण की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। न शासन न प्रशासन
District Kishanganj Kishanganj Police Bihar Health Department Bihar Education Department Dilip Jaiswal BJP Bihar Nitish Kumar Parwez Aalm