कौशाम्बी : मां की डांट से आहत किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
करारी (कौशाम्बी)। करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव में एक किशोर का शव घर की दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, किशोर मां की डांट से क्षुब्ध था। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर उसने घर की दूसरी मंजिल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दिखाई न देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जहां कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन