कौशाम्बी : जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, तलवार से हमले का आरोप, वीडियो वायरल
मंझनपुर (कौशाम्बी)। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान एक पक्ष की ओर से तलवार से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि हमले में विष्णु तिवारी बाल-बाल बच गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की लिखित शिकायत मंझनपुर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान रोहित तिवारी ने तलवार से हमला करने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।
मारपीट और कथित तलवारबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत औ�