पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद, वृद्ध ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
करारी (कौशाम्बी)। जनपद के करारी थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक वृद्ध ने अपने भतीजे पर हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के चक शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी बांकेलाल ने उपजिलाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में उनकी माता के नाम दर्ज पैतृक मकान में उनका आधा हिस्सा है। आरोप है कि उनके भतीजे कुलदीप ने पुस्तैनी मकान को ध्वस्त कर पूरी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
पीड़ित वृद्ध का कहना है कि बार-बार विरोध करने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनके हिस्से की संपत्ति सुरक्ष