कौशाम्बी: विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, विधवा महिला ने दबंगों पर मारपीट का लगाया आरोप
पश्चिम शरीरा (कौशाम्बी)। थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के बैरमपुर चौकी के पास स्थित एक विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले में विधवा महिला सोनम देवी ने आरोप लगाया है कि जमीन का मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद दूसरे पक्ष के कई दर्जन लोग जबरन कब्जा करने पहुंच गए।
महिला का आरोप है कि जब वह जमीन पर कब्जा करने से रोकने पहुंची तो उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोनम देवी का कहना है कि वह न्याय के लिए कई दिनों से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें राहत नहीं मिल सकी है। पीड़िता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस भी मामले की जानकारी