स्वच्छ जल, समुचित उपचार–डायरिया से बचे हर बार अभियान के तहत ग्राम कालापीपल में जनजागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित
जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशन में 16 जून से 31 जुलाई 2026 तक संचालित "स्वच्छ जल, समुचित उपचार–डायरिया से बचे हर बार" अभियान के अंतर्गत मंगलवार को झाबुआ विकासखंड के ग्राम कालापीपल में विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत गांव में पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की गई।
इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को शुद्ध पेयजल के उपयोग, जलजनित बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता तथा जल संरक्षण के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि स्वच्छ पेयजल का नियमित उपयोग, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा स्वच्छ व्यवहार अपनाकर डायरिया सहित अन्य जलजनित रोगों से प्रभावी रूप से बचाव किया जा सकता है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP
4 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026