मानपुर: मैहर के गोरसरी पहाड़ी पर पहुंचा कॉलर वाला हाथी,बांधवगढ़ के 26 अधिकारी कर्मचारी और दो कुमकी हाथी कर रहे ट्रेस
Manpur, Umaria | Sep 10, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कॉलर वाला हाथी मैहर वन मंडल की गोरसरी पहाड़ी तक पहुंच गया है।इसके बाद बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है। हाथी की सुरक्षा और किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए बांधवगढ़ से विशेषज्ञ अधिकारी कर्मचारियों की टीम लगातार इस हाथी की निगरानी कर रही है इसके लिए दो कुमकी हाथी भी तैनात किए गए हैं।