मोहड़ा: खेतिला गांव के शिवालय से शिवलिंग चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश; BDO, CO ने किया निरीक्षण
Muhra, Gaya | Jul 20, 2026 मोहड़ा प्रखंड के खेतिला स्थित शिवालय से अज्ञात चोरों द्वारा शिवलिंग चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणो के अनुसार शनिवार सुबह गांव के पंडित बिहारी बाबू पूजा करने मंदिर पहुंचे थे। उस समय शिवलिंग अपने स्थान पर मौजूद था। लेकिन शाम मे महिला जब दीपक जलाने गए तब शिवलिंग की को नहीं पाया। जिसके बाद चोरी का पता चला।