घट्टिया: पान विहार चौकी पुलिस ने जेसीबी को महाराष्ट्र में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया
भिलखेड़ा द्वारा थाना घट्टिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पूर्व परिचित शाहरूख निवासी खजराना, इंदौर ने उसकी जेसीबी मशीन क्रमांक MP07 DA 0698 को एक माह के किराये पर लिया था और निर्धारित समय पर न तो किराया राशि ₹1,00,000/- लौटाई और न ही जेसीबी वापस की। आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ मिला और वह अपने घर से भी लापता था।