घट्टिया: किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक जाट ने ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का निरीक्षण किया
Ghatiya, Ujjain | Feb 19, 2026 उज्जैन जिले के घटिया तहसील में तेज बारिश व ओलावृष्टि के कारण गेहू व रबी की फसल खराब हुई है । जिसको लेकर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक जाट ने ग्राम गुडा में किसानों के खेत मे जाकर फसलो का निरीक्षण किया व अधिकारियों से चर्चा कर सर्वे की मांग की गई ।