बक्सर: बक्सर-भोजपुर एमएलसी उपचुनाव: राजद ने सोनू कुमार राय को प्रत्याशी बनाया, 12 मई को मतदान, प्रशासन जुटा
Buxar, Buxar | Apr 11, 2026 भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से विधान परिषद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथि घोषित किए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। राजद ने सोनू कुमार राय को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सोनू कुमार राय पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय के बेटे हैं।