मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना में 16,754 श्रमिक परिवारों को 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित
..
मुख्यमंत्री जी के लाइव उद्बोधन को विदिशा के विदिशा के एनआईसी वीसी कक्ष में देखा सुना गया
..
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने आज बुधवार को सिवनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के अंतर्गत 16,754 श्रमिक परिवारों को 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का ई-हस्तांतरण किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विदिशा स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में भी किया गया, जहां योजना के लाभार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को देखा-सुना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की।
इससे पूर्व विदिशा के एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन और अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के पात्र लाभार्थियों को ई-भुगतान आदेश के स्वीकृति पत्र वितरित किए। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है तथा सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचा रही है।
Jansampark Madhya Pradesh
#Vidisha
77 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026