करगहर: करगहर पुलिस ने बडकी खडारी में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
बड़की खरारी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि दर्शई पासवान अपने घर में अंग्रेजी शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद...