प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिला अपीलीय समिति का गठन एवं आवेदन प्राप्ति
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के आलोक में मुजफ्फरपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास योजना के लाभ से वंचित पात्र लाभुकों एवं अपात्र घोषित किए गए लाभुकों से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु जिला अपीलीय समिति का गठन किया गया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आवास योजना के लाभ से वंचित पात्र परिवारों को न्यायसंगत अवसर प्रदान करना तथा उनके मामलों की नियमानुसार समीक्षा सुनिश्चित करना है। इसके तहत दिनांक 01.10.2026 से 10.10.2026 तक छूटे हुए पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मुजफ्फरपुर द्वारा इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र लाभुकों की शिकायतों एवं दावों पर विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित लाभुकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपना आवेदन संबंधित कार्यालय में जमा करें, ताकि उनके मामलों की समयबद्ध समीक्षा की जा सके।
यह पहल पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ उपलब्ध कराने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा जरूरतमंद परिवारों को आवास सुविधा से आच्छादित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar