मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत मकसूदपुर पंचायत में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत निजी वृक्षारोपण से लाभान्वित लाभुक से संवाद किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण योजना के क्रियान्वयन, पौधों की स्थिति एवं योजना से प्राप्त लाभों की जानकारी ली गई। निजी भूमि पर वृक्षारोपण से लाभुक को रोजगार का अवसर प्राप्त होने के साथ-साथ भविष्य में अतिरिक्त आय की संभावनाएँ भी बढ़ती हैं। यह पहल ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा हरित एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण विकास के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar