तोकापाल: सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल ने तोकापाल में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन का किया लोकार्पण
Tokapal, Bastar | Apr 24, 2026 तोकापाल विकासखंड में छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत निर्मित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह छात्रावास भवन शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से आदिवासी बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।