झांसी: गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बाइक चोरी, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात, युवक सरकारी काम से गया था
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2025 झांसी के गुरसरांय नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना थाने से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना व ग्राम ककरबई निवासी नीरज कुमार ने गुरसरांय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया सरकारी अस्पताल में बाइक खड़ी कर दी थी अब उसकी बाइक मिल नहीं रही।