झांसी: झांसी के डगरवाहा गांव में बरसाने जैसी लट्ठमार होली, 1100 साल पुरानी परंपरा
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2025 झांसी के डगरवाहा गांव में बरसाने जैसी लट्ठमार होली आज यानी शनिवार को खेली जा रही है। इस गांव में यह परम्परा 1100 साल से चली आ रही है। लट्ठमार होली की तैयारी पूरी हो चुकी है। होली के बाद दूज के दिन आज खातीबाबा मंदिर के बाहर मैदान में लट्ठमार होली का आयोजन किया गया है। इसमें कई गांव के युवा शामिल हुए। जबकि, महिलाएं सिर्फ डगरवाहा गांव की है।