झांसी: आकाशवाणी केंद्र में महिला दिवस व होली मिलन समारोह का आयोजन, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक समरसता का दिया गया संदेश
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2025 आकाशवाणी झांसी में महिला दिवस व होली मिलन का आयोजन शनिवार समय करीब दोपहर 2:30 बजे किया गया। इस अवसर पर केंद्र की कार्यक्रम प्रमुख, प्रभारी केंद्र निदेशिका अंजलि कुमारी ने सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व से महिलाओं को अवगत कराया एवं होली के विशेष अवसर पर उन्होंने महिलाओं से आपसी एकता बनाए रखने की अपील की।