झांसी: झांसी के लिधौरा गांव में फंदे पर लटकी मिली महिला, मायके वालों ने किया हंगामा, मां बोली- बेटी को घसीटकर फंदे पर लटकाया
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2025 झांसी में होली के अगले दिन ही एक महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली है। मायके वालों के आने से पहले ही पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग सीधे मोर्चरी पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।माता-पिता का आरोप है कि ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। मारपीट कर उसे घसीटकर फांसी पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।