दादरी: सेक्टर-63 थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप के समीप से अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 110 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 110 क्वार्टर अवैध देशी शराब भी बरामद की है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से मुकेश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर है जो बाहर के राज्यों से अवैध शराब लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।