दादरी: सेक्टर-126 क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-126 क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं अवैध खनन होते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।