दादरी: फिल्म सिटी के पास पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों पर फर्जी जीएसटी पंजीकरण कराने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी जीएसटी पंजीकरण करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से कनव आनंद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर फर्जी जीएसटी पंजीकरण करा कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही थी।